08/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/18/2026 22:50
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंअभिनेत्री सोहा अली खान और कुनाल खेमू ने बेटी इनाया से संंबंधित कम पोस्ट शेयर करने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की डिजिटल सुरक्षा के लिए ऐसा कर रही हैं।
तस्वीरों के दुरुपयोग पर क्या बोलीं सोहा?
सोहा अली खान ने आगे आपनी बातचीत में सोशल मीडिया में तस्वीरों के दुरुपयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हम उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा नहीं करते क्योंकि उनका गलत अर्थ निकाला जा सकता है और उनसे गलत काम किए जा सकते हैं। वह समझती है कि इसके पीछे एक कारण है। मुझे इस बारे में विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी घिनौनी हरकतें होती हैं। यहां तक कि जब आप बहुत छोटे होते हैं तब भी आपके बारे में कुछ भी पोस्ट करने से पहले आपकी सहमति होनी चाहिए। मैं भविष्य में आपके निजता के अधिकार को त्याग रहा हूं क्योंकि मैंने आपके बचपन के कई पल साझा किए हैं।'
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी
सोहा पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। उन्होंने 25 जनवरी, 2015 को अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की। इसके बाद 29 सितंबर, 2017 को बेटी इनाया का जन्म हुआ। सोहा को अक्सर परिवार से साथ सुकून भरे पर बिताते देखा जाता है।