Amar Ujala Ltd

08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 09:18

दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा: 15 अगस्त को 70 फीसदी वर्षा के आसार, राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा

{"_id":"6a7f205d5d47853faa021f03","slug":"kal-ka-mausam-60-to-70-percentage-chances-of-rain-in-delhi-on-august-15-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा: 15 अगस्त को 70 फीसदी वर्षा के आसार, राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा: 15 अगस्त को 70 फीसदी वर्षा के आसार, राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा?

Fri, 14 Aug 2026 07:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 07:44 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश होने की 70 फीसदी और सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 60 फीसदी संभावना है। दिन के दौरान भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। सुबह से दोपहर के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि शाम और रात के समय बारिश कुछ कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
बारिश के बीच मनेगा आजादी का जश्न - फोटो : PTI
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दिल्ली में बादल, बारिश के साथ आजादी का जश्न मनेगा। इस बार भी 15 अगस्त की सुबह मौसम का मिजाज भीगा-भीगा सा रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह चार बजे से नौ बजे तक पांच मिमी बारिश होने की 60-70 फीसदी तक संभावना जताई है। दोपहर बाद भी रुक-रुक के हल्की बारिश होती रहेगी। लाल किले पर आजादी के जश्न का समारोह सुबह सात से करीब दस बजे तक चलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के बीच कुछ जगहों पर बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

सुबह चार बजे से बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश होने की 70 फीसदी और सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 60 फीसदी संभावना है। दिन के दौरान भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। सुबह से दोपहर के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि शाम और रात के समय बारिश कुछ कम होने की संभावना है। इस कारण से मौसम सुहावना बना रहेगा। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज खुशगवार रहा। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को मौसम विभाग ने शाम साढ़े चार बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में हो चुकी 221.4 मिमी बारिश
अगस्त के महीने में अब तक कुल 221.4 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, गुरुवार से शुक्रवार तक(24 घंटे में) करीब 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी गई। 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि शुक्रवार को लुढ़कर 30.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई और तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 से 20 अगस्त तक न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

क्यों हो रही है दिल्ली में बारिश?
वहीं, हल्की बारिश का यह तौर 20 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की मुख्य वजह इस समय सक्रिय मानसून ट्रफ है। वहीं पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी मौसमी प्रणाली फिलहाल दिल्ली के करीब है, इस कारण से बारिश का दौर जारी है। जब मानसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव होगा तब बारिश गतिविधियों के हल्के पड़ने की संभावना है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 14, 2026 at 15:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]