Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

06/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/15/2026 08:17

यूआईडीएआई ने बायोमेट्रिक एसडीके बेंचमार्किंग चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा किया और विजेताओं की घोषणा की

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

यूआईडीएआई ने बायोमेट्रिक एसडीके बेंचमार्किंग चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा किया और विजेताओं की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 15 JUN 2026 7:05PM by PIB Delhi

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हैदराबाद के अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी हैदराबाद) के सहयोग से सोमवार को फेस और आइरिस संबंधी बायोमेट्रिक एसडीके बेंचमार्किंग चुनौतियों के विजेताओं को सम्मानित किया।

फिंगरप्रिंट चैलेंज की सफलता को आगे बढ़ाते हुए यूआईडीएआई ने दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 के बीच फेस और आइरिस एज वेरिएंस चैलेंज आयोजित किए। फेस और आइरिस चैलेंज में कुल 531 पंजीकरण प्राप्त हुए।

व्यापक परीक्षणों और प्रदर्शन की एक श्रृंखला के बाद, स्लोवाकिया की इनोवेट्रिक्स ने फेस चैलेंज में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद अमेरिका की आईडीबीआईओ और लिथुआनिया की न्यूरोटेक्नोलॉजी का स्थान रहा। इसी तरह आइरिस चैलेंज में भी आईडीबीआईओ ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद न्यूरोटेक्नोलॉजी और इनोवेट्रिक्स का स्थान रहा।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं के अलावा, परफियोस, ऊरु और आईआईआईटी हैदराबाद सहित कई भारतीय कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया।

यह पहल स्वदेशी बायोमेट्रिक एसडीके समाधान विकसित करने और बायोमेट्रिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए यूआईडीएआई के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। फेस और आइरिस संबंधी चुनौतियों का उद्देश्य भारत और अन्य देशों के अग्रणी प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और अनुसंधान संस्थानों से उच्च प्रदर्शन वाले 1:1 चेहरे और परितारिका मिलान समाधानों की पहचान करना था।

नियंत्रित निष्पादन वातावरण के अंतर्गत बड़े, अनाम डेटा सेट का उपयोग करके मूल्यांकन किए गए। इन चुनौतियों की एक अनूठी विशेषता परीक्षण उद्देश्यों के लिए और बढ़ती उम्र में ये सत्यापन प्रणालियाँ कितनी कारगर हैं। यह मापने के लिए 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के अद्वितीय दीर्घकालिक बायोमेट्रिक डेटासेट का उपयोग करना था। इसमें प्रत्येक नमूने के बीच 5 वर्ष का अंतराल था।

यूआईडीएआई द्वारा आयोजित यह चुनौती विश्व स्तर पर एक अनूठी चुनौती है जहां इस तरह के डेटा सेट का उपयोग विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों की बायोमेट्रिक पहचान से संबंधित वास्तविक दुनिया की समस्या को हल करने के लिए किया गया था।

बायोमेट्रिक इकोसिस्टम से निरंतर नवाचार और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, यूआईडीएआई ने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।

अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएं: https://biochallenge.uidai.gov.in

****

पीके/केसी/एनकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2273206) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on June 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on June 15, 2026 at 14:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]