Amar Ujala Ltd

09/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/25/2026 22:30

महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

{"_id":"6ab6b082897d8e772a0134fd","slug":"blow-from-inflation-cement-prices-rise-again-in-himachal-cost-up-by-10-rupees-per-bag-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

Sat, 26 Sep 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

खास यह है कि दस दिन के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे इस अवधि में प्रति बैग कीमत कुल दस रुपये तक बढ़ गई है। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब मकान बनाना और महंगा हो गया है।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश फटाफट पढ़ें सभी खबरें 60s में
सीमेंट(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट 10 रुपये तक महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने शुक्रवार को दाम में प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 10 दिन पहले ही सीमेंट के दाम 5 रुपये बढ़ाए गए थे। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए मकान बनाना और महंगा हो गया है। सीमेंट विक्रेताओं पवन, रोहित, मनोज और राकेश के अनुसार 15 सितंबर को भी कंपनियों ने प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन

अब इतने रुपये में मिलेगा प्रति बैग सीमेंट
अब दोबारा पांच रुपये बढ़ने के बाद एसीसी सुरक्षा सीमेंट 415 से बढ़कर 425 रुपये, एसीसी गोल्ड 465 से 475 रुपये और बांगड़ सीमेंट 390 से बढ़कर 400 रुपये प्रति बैग हो गया है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत करीब 405 रुपये प्रति बैग बताई जा रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर निर्माण बजट पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बैग पर बढ़ा एक हजार तक अतिरिक्त खर्च
यदि उपभोक्ता को 10 दिन पहले की तुलना में अब 50 बैग सीमेंट खरीदना है तो उसे करीब 500 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। 100 बैग पर यह खर्च करीब 1,000 रुपये होगा। बड़े कार्यों में सैकड़ों बैग की खपत होने पर अतिरिक्त खर्च और बढ़ जाएगा। विक्रेताओं के अनुसार, कंपनियों की ओर से नई कीमतें जारी होने के बाद उसी के अनुसार बिक्री की जा रही है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 26, 2026 at 04:30 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]