Amar Ujala Ltd

08/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/13/2026 08:19

Railway: त्योहारों में UP-बिहार जाने वाले यात्रियों को सीट मिलना होगा आसान, रेलवे ने तैयार किया ये प्लान

{"_id":"6a7dd03e8ca6110bea0dcc9c","slug":"railways-festive-plan-easier-train-travel-for-passengers-heading-to-up-bihar-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: त्योहारों में UP-बिहार जाने वाले यात्रियों को सीट मिलना होगा आसान, रेलवे ने तैयार किया ये प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Railway: त्योहारों में UP-बिहार जाने वाले यात्रियों को सीट मिलना होगा आसान, रेलवे ने तैयार किया ये प्लान

Thu, 13 Aug 2026 07:43 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 07:43 PM IST
सार

रेलवे के इस कदम से नई दिल्ली,मुंबई, गुजरात, बेंगलुरु,पटना, कोलकाता और चेन्नई जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे का राजस्व भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ट्रेनों में कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे से 24 कोच वाली ट्रेनों के संचालन की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर करीब 3,200 लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नई मानक कोच संरचना लागू करने की तैयारी है। आने वाले दिनों में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की एलएचबी रैक में 20 की जगह 24 कोच लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत हर ट्रेन में कम से कम 6 से 8 स्लीपर और 4 जनरल कोच रखना अनिवार्य होगा। चार अतिरिक्त कोच जुड़ने से एक ट्रेन में सभी श्रेणियों को मिलाकर 350 से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी। बोर्ड के नए मानक में आम यात्रियों पर खास जोर दिया गया है। 24 कोच वाली हर रैक में कम से कम चार जनरल कोच अनिवार्य होंगे। अभी कई ट्रेनों में जनरल कोच कम होने से यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं, रेलवे बोर्ड ने सभी डिवीजनों को निर्देश दिया है कि वे त्योहारों और यात्रियों की मांग का आकलन कर जल्द भेजे। ताकि समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों या अतिरिक्त स्टॉपेज की मंजूरी दी जा सके।
विज्ञापन


रेलवे ज्यादा भीड़ वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जल्द जोड़ने की तैयारी की है। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें शामिल है। त्योहारों के दिनों में इन ट्रेनों में कोच बढ़ने से वेटिंग लिस्ट कम होने की उम्मीद है। कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। मुंबई, गुजरात, बेंगलुरु और चेन्नई जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे का राजस्व भी बढ़ सकता है। हालांकि, 24 कोच वाली रैक चलाने के लिए प्लेटफार्म और सिग्नलिंग व्यवस्था भी बदलनी होगी। रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक, ज्यादातर स्टेशनों के प्लेटफार्म और सिग्नल फिलहाल 22 कोच वाली ट्रेनों के हिसाब से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amar Ujala Ltd published this content on August 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 13, 2026 at 14:20 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]