Amar Ujala Ltd

08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 11:08

एनआईए: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का मामला, NIA की दिल्ली समेत पांच जगहों पर रेड

{"_id":"6a8c76abb10dc380ad06ed58","slug":"nia-conducts-multi-state-searches-over-cyber-attacks-on-govt-websites-during-operation-sindoor-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का मामला, NIA की दिल्ली समेत पांच जगहों पर रेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

एनआईए: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का मामला, NIA की दिल्ली समेत पांच जगहों पर रेड

Mon, 24 Aug 2026 10:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों में रेड की है। यह मामला 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान केंद्र सरकार की 54 वेबसाइटों पर हमला करने वाले के आरोपियों से जुड़ा है। आरोपियों ने देश की संप्रभुता, सुरक्षा और एकता को नुकसान पहुंचाने और जनता में डर फैलाने के मकसद से अहम कंप्यूटर रिसोर्स और क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


सर्वर पर एक ही समय में भारी फर्जी ट्रैफिक भेजा
गुजरात साइबर टेरेरिज्म मामला, इसकी जांच के सिलसिले में एनआईए ने जुन्नार (पुणे, महाराष्ट्र), नडियाद (खेड़ा, गुजरात), रामागुंडम (करीमनगर, तेलंगाना), गोपालगंज (बिहार) और दिल्ली में पांच जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस मामले के आरोपियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत सरकार की संस्थाओं की 54 वेबसाइटों पर जटिल 'डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस' (डीडीओएस) हमले की कोशिश की थी। इस साइबर हमले के तहत किसी वेबसाइट या सर्वर पर एक ही समय में भारी फर्जी ट्रैफिक भेजा जाता है। इसके चलते संबंधित वेबसाइट या तो बहुत धीमी हो जाती है या फिर वह पूरी तरह से काम करना (क्रैश) छोड़ देती है।
विज्ञापन


आरोपियों को डीडीओएस हमले करने की तैयारी की ट्रेनिंग दी
आरोपियों का मकसद जनता में डर फैलाना था। इसी के मद्देनजर उन्होंने कंप्यूटर रिसोर्स और क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था। इस मामले में एनआईए ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभ में गुजरात एटीएस ने यह केस दर्ज किया था। बाद में यह जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहन तकनीकी विश्लेषण से उन संदिग्धों की पहचान की गई है, जिन्होंने आरोपियों को डीडीओएस हमले करने की तैयारी की ट्रेनिंग दी। इतना ही नहीं, हमला करने के लिए आरोपियों को तकनीकी सहयोग भी दिया था।

तलाशी के दौरान, एनआईए ने हैकिंग गतिविधियों से जुड़े आपत्तिजनक सामग्री वाले कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं। संदिग्ध लोगों से गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने आरोपियों के ठिकानों से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और पेन ड्राइव सहित अन्य डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए हैं।

Amar Ujala Ltd published this content on August 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 24, 2026 at 17:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]