Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/24/2026 06:26

प्रधानमंत्री इजराइल की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री इजराइल की यात्रा पर जाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 5:13PM by PIB Delhi

इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगा और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा विजन को पूरा करने की दिशा में प्रयासों को पुन: व्यवस्थित करने का अवसर प्रदान करेगा।

***

पीके/केसी/एकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2232275) आगंतुक पटल : 4
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Kannada , Malayalam
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 24, 2026 at 12:26 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]