Prime Minister’s Office of India

03/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/14/2026 06:30

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में अपने भाषण की कुछ झलकियाँ साझा की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में अपने भाषण की कुछ झलकियाँ साझा की

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2026 4:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के सिलचर में कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की झलकियाँ साझा की। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी संस्कृति और जीवंतता के लिए प्रसिद्ध बराक घाटी का दौरा करना उनके लिए हमेशा एक बेहद खास अनुभव होता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा:

"आज जिस शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है, वह सिलचर को मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से कनेक्ट करेगा। इसका फायदा असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के हमारे किसान भाई-बहनों को भी होगा।"

आज जिस शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है, वह सिलचर को मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से कनेक्ट करेगा। इसका फायदा असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के हमारे किसान भाई-बहनों को भी होगा। pic.twitter.com/w11Kv0ojBY

- Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2026

"बीते एक दशक में हमारी सरकार के प्रयासों से असम में नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा इकोसिस्टम और टैलेंट तैयार हो रहा है। इसके साथ ही मेडिकल एजुकेशन का सशक्त नेटवर्क बनने से यहां के युवाओं के सामने अवसरों का नया आसमान खुला है।"

बीते एक दशक में हमारी सरकार के प्रयासों से असम में नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा इकोसिस्टम और टैलेंट तैयार हो रहा है। इसके साथ ही मेडिकल एजुकेशन का सशक्त नेटवर्क बनने से यहां के युवाओं के सामने अवसरों का नया आसमान खुला है। pic.twitter.com/PZpcWE3BiQ

- Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2026

"सिलचर में अपार संख्या में आए असम के अपने परिवारजनों का उत्साह बताता है कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों में उनका अटूट विश्वास है।"

सिलचर में अपार संख्या में आए असम के अपने परिवारजनों का उत्साह बताता है कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों में उनका अटूट विश्वास है। pic.twitter.com/xYo1NC15l5

- Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2026

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2240184) आगंतुक पटल : 26
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on March 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 14, 2026 at 12:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]