09/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/25/2026 00:19
लव एंड वॉर: ‘आग भी…दिलों की जान भी’, भंसाली की फिल्म से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का पहला लुक; जानें क्या है खास
{"_id":"6ab60dc53168652d990521a7","slug":"alia-bhatt-first-look-poster-from-sanjay-leela-bhansali-lalia-bhatt-first-look-poster-from-sanjay-leela-bhansali-love-and-war-with-ranbir-kapoor-and-vicky-kaushalove-and-war-with-ranbir-kapoor-and-vicky-kaushal-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव एंड वॉर: 'आग भी…दिलों की जान भी', भंसाली की फिल्म से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का पहला लुक; जानें क्या है खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
लव एंड वॉर: 'आग भी…दिलों की जान भी', भंसाली की फिल्म से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का पहला लुक; जानें क्या है खास
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 11:29 AM IST
सार
Love And War Alia Bhatt Look: फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं पोस्टर के साथ मेकर्स का कैप्शन फिल्म में उनके किरदार के बारे में काफी कुछ बता रहा है।
विज्ञापन
फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले लुक में जहां रणबीर कपूर की झलक सामने आई थी। वहीं आज फिल्म से आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। पोस्टर में वह अपने पिछले सभी लुक्स के बेहद अलग दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
रेट्रो लुक में दिखीं आलिया भट्ट
फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का लुक काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर में उन्हें कुर्सी पर अदाओं के साथ बैठे हुए दिखाया गया है। वहीं उनके बैकग्राउंड में पुराने दौर का क्लब दिख रहा है, जहां एक स्टेज के आस पर कई लोग खड़े हुए हैं। पोस्टर को देखते हुए लग रहा है कि उनका किरदार किसी कैबरे डांसर का हो सकता है। इसके पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में 'आग भी, दिलों की जान भी' लिखा है। इससे पता चल रहा है कि फिल्म में उनका किरदारग लोगों के बीच काफी मशहूर है।
विज्ञापन
पहले पोस्टर में था रणबीर कपूर का लुक
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दिए थे। वो एक हाथ से ड्राइव कर रहे थे। वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी था और उससे खून बह रहा था। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, एडिटर और कंपाेजर सब कुछ खुद भंसाली ही हैं। बताते चलें कि इस फिल्म के जरिए रणबीर और भंसाली लगभग 19 साल बाद साथ काम करेंगे। 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था।
Amar Ujala Ltd published this content on September 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 25, 2026 at 06:20 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]