Amar Ujala Ltd

08/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 05:23

Ex-TMC MLA Arrest: पूर्व टीएमसी विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली और चुनाव बाद हिंसा के आरोपों पर कार्रवाई

{"_id":"6a7710aa8afcce2f8704415f","slug":"west-bengal-former-tmc-mla-sanat-dey-arrested-extortion-post-poll-violence-allegations-bjp-workers-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ex-TMC MLA Arrest: पूर्व टीएमसी विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली और चुनाव बाद हिंसा के आरोपों पर कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Ex-TMC MLA Arrest: पूर्व टीएमसी विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली और चुनाव बाद हिंसा के आरोपों पर कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 04:49 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 08 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में नैहाटी के पूर्व विधायक सनत डे की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। पुलिस ने उन्हें दत्तपुकुर से पकड़ा और उन पर वसूली तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट से जुड़े आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद भाजपा समर्थकों ने नैहाटी थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
पूर्व टीएमसी विधायक सनत डे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की नैहाटी सीट से पूर्व टीएमसी विधायक सनत डे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर वसूली और भाजपा कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट के आरोप हैं। पुलिस ने उन्हें सुबह दत्तपुकुर से पकड़ा। उन्हें बाद में नैहाटी थाने ले जाया गया। पुलिस उन्हें शनिवार को बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेश कर सकती है।
विज्ञापन


सनत डे की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता नैहाटी थाने के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सनत डे बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली रहे हैं। वह पूर्व राज्य मंत्री पार्थ भौमिक के करीबी सहयोगी माने जाते थे। वह पहले नैहाटी नगरपालिका के परिषद अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


कई शिकायतें दर्ज होने का दावा
डे ने 2024 में उपचुनाव में टीएमसी के टिकट पर नैहाटी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। पार्थ भौमिक के विधानसभा सीट छोड़कर 2024 का बैरकपुर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद यह उपचुनाव हुआ था। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में डे को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सनत डे विधायक बनने से पहले और विधायक रहते हुए भी वसूली समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे। पिछले कुछ महीनों में उनके खिलाफ नैहाटी थाने में कई शिकायतें दर्ज होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Naihati, West Bengal: Former TMC MLA from Naihati, Sanat Dey, has been arrested by Naihati police on charges of various acts of corruption pic.twitter.com/bFiBI9TuiA

- IANS (@ians_india) August 8, 2026
शिकायतें दर्ज होने के बाद डे के कथित तौर पर फरार होने की बात सामने आई। पुलिस की टीमों ने उनके आवास पर तलाशी भी ली थी, लेकिन उस समय वह नहीं मिले। इसके बाद शनिवार को दत्तपुकुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अर्जुन सिंह बोले- सभी आरोपों की हो जांच
गिरफ्तारी पर नोआपाड़ा से विधायक और राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, "डे नैहाटी में मुख्य रूप से वसूली करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। विधायक बनने के बाद उनका 'बिना निवेश वाला कारोबार' और बढ़ गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन धन्यवाद का पात्र है। हम उनके सभी कथित अपराधों की पूरी जांच चाहते हैं।"

भाजपा नेता देबर्घ्य घोष ने दावा किया कि सनत डे विधायक बनने से पहले ही नैहाटी में वसूली का नेटवर्क चलाते थे और विधायक रहते हुए यह गतिविधियां और बढ़ गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए।

भाजपा ने लगाए क्या आरोप?
भाजपा महिला मोर्चा की नेता जिनिया चक्रवर्ती ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी राजनीतिक संबद्धता के कारण उनके घर में कई बार तोड़फोड़ की गई। उन्होंने दावा किया कि इलाके में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ा।
Amar Ujala Ltd published this content on August 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 08, 2026 at 11:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]