01/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 01/26/2026 23:08
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डी. ज्ञानसुंदरम् जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु डी. ज्ञानसुंदरम जी का तमिल संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अपने लेखन और आजीवन समर्पण के माध्यम से उन्होंने समाज की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया तथा उनकी कृतियाँ आने वाली पीढ़ियों के पाठकों और विद्वानों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
प्रधानमंत्री ने जनवरी 2024 में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान उनके साथ हुई बातचीत को भी स्मरण किया और कहा कि कंब रामायणम् के प्रति उनकी समझ असाधारण थी।
प्रधानमंत्री ने शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना की।
एक्स पर किए गए एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा:
"थिरु डी. ज्ञानसुंदरम् जी के निधन से गहरा दुःख पहुँचा है। तमिल संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अपने लेखन और आजीवन समर्पण के माध्यम से उन्होंने समाज की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया। उनकी कृतियाँ आने वाली पीढ़ियों के पाठकों और विद्वानों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
मुझे जनवरी 2024 में तिरुचिरापल्ली स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान उनसे हुई बातचीत याद है। कंब रामायणम् के प्रति उनकी समझ असाधारण थी।
उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।"
Deeply pained by the passing of Thiru D. Gnanasundaram Ji. His contribution to Tamil culture and literature will always be remembered. Through his writings and lifelong dedication, he enriched the cultural consciousness of society. His works will continue to inspire generations… pic.twitter.com/VzITJnssGM
- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026திரு டி. ஞானசுந்தரம் அவர்களின் மறைவு மிகுந்த வேதனையளிக்கிறது. தமிழ்க் கலாச்சாரத்திற்கும் இலக்கியத்திற்கும் அவரின் பங்களிப்பு என்றென்றும் நினைவுகூரப்படும். தனது எழுத்துக்கள் மூலம் வாழ்நாளை அர்ப்பணித்து சமூகத்தின் கலாச்சார உணர்வை அவர் வளப்படுத்தினார். அவரது படைப்புகள்… pic.twitter.com/DTgVIOZV4D
- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026***
पीके/केसी/पीके