09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 01:47
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' ने खूब अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। घरवालों के बीच तकरार, बहस और दोस्ती का सिलसिला जारी है। इस बार सिंगर काजी तौकीर लगातार अपनी हरकतों से ध्यान खींच रहे हैं। अपने मशहूर डायलॉग 'आई एम अ रॉकस्टार बेबी' से लेकर अपनी मजेदार बातों से वे लगातार इंटरनेट पर वायरल हैं। इस बीच अचानक उन्होंने बिग बॉस से दवाइयां मांगी।
आधी रात को काजी तौकीर का तमाशा
काजी तौकीर अपनी मजेदार हरकतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। प्रतिभागियों के साथ भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है। मगर, हालिया एपिसोड में वे आधी रात को तमाशा करते नजर आए। उनकी हालत देखकर बिग बॉस ने तुरंत डॉक्टर भेजा।
बिग बॉस पर चिल्लाए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उन्होंने बिग बॉस से दवाइयां मांगी। सामने आए प्रोमो में काजी तौकीर कैमरे के सामने पहले बहुत आराम से कहते हैं कि उन्हें दवा चाहिए। फिर धीरे-धीरे उनकी नाराजगी बढ़ने लगती है और आखिर में चिल्लाने लगते हैं। काजी बिग बॉस से चिल्लाते हुए कहते हैं कि उन्हें उनकी ही दवाइयां चाहिए। तौकीर बस यहीं नहीं रुके। उन्होने बिग बॉस पर चिल्लाते हुए यहां तक कह दिया कि 'आप बिग बॉस ही हो, भगवान नहीं हो'। इसके बाद उन्हें रूम में बुलाया गया।
A post shared by Qazi Touqeer (@qazitouqeer_official)
नेटिजंस बोले- 'ऑस्कर लेवल एक्टिंग'
स्टोर रूम में पहुंचने पर काजी तौकीर से डॉक्टर ने पूछा कि क्या हुआ है? इस पर काजी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे। काजी तौकीर ने आधी रात को चिल्लाकर सिर्फ सीन क्रिएट किया। उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी। मगर, उन्होंने जिस तरह से एक्टिंग की, बाकी घरवाले भी परेशान हो गए। काजी का यह ड्रामा देख नेटिजंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स काजी की एक्टिंग को ऑस्कर के लेवल की बता रहे हैं।