Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/29/2026 10:42

यूपी: प्रदेश में फिर से ठिठका मानसून, अब तीन अगस्त तक पड़ सकती है बेचैन करने वाली उमस-गर्मी; पूर्वानुमान जारी

{"_id":"6a6a13a85eac36c9130c73fc","slug":"up-monsoon-stalls-again-in-the-state-now-uncomfortable-heat-and-humidity-may-persist-until-august-3-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में फिर से ठिठका मानसून, अब तीन अगस्त तक पड़ सकती है बेचैन करने वाली उमस-गर्मी; पूर्वानुमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: प्रदेश में फिर से ठिठका मानसून, अब तीन अगस्त तक पड़ सकती है बेचैन करने वाली उमस-गर्मी; पूर्वानुमान जारी

Wed, 29 Jul 2026 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से ठहर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दिनों तक बारिश एक खास हिस्से में ही सिमटी रहेगी।

विज्ञापन
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
  • 2
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा कुछ दिनों के लिए एक बार फिर सिमटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी तराई के जिलों तक सीमित रहेगी। यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चल सकती है। सहारनपुर और बिजनौर समेत तराई के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी जिलों, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों और कुछ अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को कानपुर में सबसे अधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मेरठ में 80.8 मिमी, बिजनौर में 72 मिमी और मुजफ्फरनगर में 68.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी सामान्य स्थिति में है। हालांकि, तीन-चार अगस्त के आसपास इसके फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 16:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]